E Shram Card: E-Shram कार्ड धारकों को मिलेगी ₹3000 की पेंशन

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खबर तेजी से वायरल हो रही है कि E Shram Card धारकों को अब हर महीने ₹3000 से लेकर ₹5000 तक की पेंशन मिलती है।
कई वीडियो तो यह भी दावा कर रहे हैं कि सरकार E Shram Card Yojana के तहत हर मजदूर को हर महीने ₹5000 सीधे बैंक खाते में भेज रही है

लेकिन क्या यह सच है?
क्या ई-श्रम कार्ड से हर किसी को पेंशन मिलती है?
क्या मजदूरों को ₹5000 की मासिक सहायता मिल रही है?

क्या ई-श्रम कार्ड से ₹5000 मिलते हैं? 

सबसे पहले ये जान लीजिए:
सरकार ने किसी भी जगह यह घोषणा नहीं की है कि E Shram Card धारकों को हर महीने ₹5000 दिए जाएंगे।यह दावा पूरी तरह फर्जी और सोशल मीडिया का अफवाह है।

सरकार की आधिकारिक वेबसाइट, श्रम मंत्रालय और किसी भी सरकारी नोटिस में ₹5000/महीना की ऐसी कोई घोषणा मौजूद नहीं है।

तो फिर 3000 रुपये पेंशन की खबर क्या है?

अब यह बात सही है कि कुछ पात्र मजदूरों को हर महीने ₹3000 पेंशन मिल सकती है।
लेकिन यह पैसा सीधे E-Shram Card से नहीं, बल्कि Pradhan Mantri Shram Yogi Maandhan Yojana (PM-SYM) के तहत मिलता है।

  •  यह योजना असंगठित मजदूरों के लिए है
  •  60 वर्ष की उम्र के बाद ₹3000/महीना पेंशन मिलती है

इसलिए अफवाह और वास्तविकता में फर्क समझना जरूरी है

E Shram Card के असली फायदे

भले ही ₹5000/महीना वाली बात फेक हो, लेकिन e shram card benefits मिलते हैं ए-श्रम कार्ड से मिलने वाले लाभ निम्न प्रकार है

  • ₹2 लाख तक दुर्घटना बीमा कवर
  • भविष्य में मिलने वाली सरकारी योजनाओं का लाभ
  • PMSYM Pension Scheme से ₹3000 पेंशन
  •  PM Jan Arogya Yojana में प्राथमिकता
  •  सरकारी स्किल प्रोग्राम में मौका
  • रोजगार पाने में आसानी

E Shram Card Registration कैसे करें? 

यदि आपने अभी तक e shram card registration नहीं किया है, तो आप आसानी से मोबाइल से कर सकते हैं।

Step 1: E-Shram की Official Website खोलें www.eshram.gov.inऔर उसके बाद “Register on e-Shram” पर क्लिक करें और अपना  Aadhaar-linked Mobile Number दर्ज करें इसके बाद ओटीपी की सहायता से वेरिफिकेशन कंप्लीट करें

Step 2: इसके बाद व्यक्तिगत विवरण भरें जिसमें अपना नाम, पता, व्यवसाय, कार्य प्रकार आदि जानकारी दर्ज करें और इसके बाद अपना  बैंक विवरण दर्ज करके Submit करें और E Shram Card डाउनलोड करें

क्या e shram card pension मिलती है?

हाँ, लेकिन सीधे कार्ड से नहीं।
Pension पाने के लिए आपको PM-SYM Yojana में अलग से रजिस्टर करना होगा।

आप 18 साल की उम्र से थोड़ा-थोड़ा योगदान देकर 60 के बाद ₹3000/महीना पा सकते हैं।

E Shram Card धारकों के लिए असली खबर क्या है?

  •  ₹5000/महीना वाला दावा पूरी तरह फेक है
  •  असली पेंशन योजना PM-SYM है जिसमें ₹3000 मिलते हैं
  • E Shram Card एक महत्वपूर्ण मजदूर पहचान कार्ड है
  • e shram card registration बेहद आसान और फ्री है
  • कार्ड धारकों को कई सरकारी लाभ मिलते हैं

अगर आप मजदूर हैं या असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं, तो E Shram Card आपके लिए बेहद जरूरी है।

Leave a Comment