Ujjwala Yojana 2025 Free Gas Cylinder | PM Ujjwala Free Gas Yojana Online Apply 2025 के लिए फिर से आवेदन शुरू
केंद्र सरकार ने एक बार फिर PM Ujjwala Yojana 2025 के तहत फ्री गैस कनेक्शन और Free Gas Cylinder Scheme की शुरुआत कर दी है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण और निम्न आय वर्ग की महिलाओं को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराना है ताकि वे धुएं से मुक्त, स्वस्थ जीवन जी सकें।
सरकार अब नए लाभार्थियों के लिए Ujjwala Free Gas Yojana Online Apply 2025 का पोर्टल भी खोल चुकी है, जहां महिलाएं घर बैठे आवेदन कर सकती हैं।
Ujjwala Yojana 2025 के तहत क्या मिलेगा लाभ?
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत पात्र महिलाओं को फ्री गैस कनेक्शन के साथ-साथ पहला LPG सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा।
इस योजना में शामिल होने से महिलाओं को धुएं से होने वाली बीमारियों से राहत मिलती है और घर का काम भी सुरक्षित तरीके से होता है।
इसके अलावा, कई राज्यों में सरकार की ओर से रिफिल पर सब्सिडी और फ्री रिफिल सिलेंडर का लाभ भी समय-समय पर दिया जाता है।
Birth Certificate Online Apply: घर बैठे ऐसे बनवाए नया जन्म प्रमाण पत्र
Ujjwala Free Gas Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज
यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए दस्तावेज आपके पास होना जरूरी है –
- राशन कार्ड
- महिला मुखिया की बैंक पासबुक या डायरी
- महिला मुखिया की चार पासपोर्ट साइज फोटो
- राशन कार्ड में दर्ज सभी 18 वर्ष से ऊपर के सदस्यों के आधार कार्ड
- सक्रिय मोबाइल नंबर
नोट:
- राशन कार्ड में दर्ज किसी भी सदस्य के नाम से पहले से गैस कनेक्शन नहीं होना चाहिए।
- लाभार्थी परिवार के नाम पर कोई चारपहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
आवेदन प्रक्रिया: Ujjwala Free Gas Yojana Online Apply 2025
- सबसे पहले PM Ujjwala Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- “Apply for New Connection” पर क्लिक करें।
- अपना नाम, मोबाइल नंबर, राशन कार्ड नंबर और आधार कार्ड नंबर भरें।
- मांगे गए सभी दस्तावेज अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद आपका आवेदन वेरिफाई किया जाएगा।
सफल वेरिफिकेशन के बाद आपके नाम से फ्री गैस कनेक्शन जारी कर दिया जाएगा और आपको निकटतम LPG एजेंसी से गैस सिलेंडर प्राप्त होगा।
पात्रता और मानदंड PM Ujjwala Yojana के लिए
- आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
- महिला मुखिया की आय गरीबी रेखा (BPL) के नीचे होनी चाहिए।
- परिवार के किसी सदस्य के पास पहले से LPG कनेक्शन नहीं होना चाहिए।
- आवेदक का नाम SECC-2011 लिस्ट में होना
Ujjwala Yojana 2025 Free Gas Cylinder योजना गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है।
अगर आप भी अपने परिवार की महिला मुखिया के नाम से इस योजना के लिए आवेदन करते हैं, तो आपको भी फ्री गैस कनेक्शन और LPG सिलेंडर सब्सिडी का लाभ मिल सकता है।