PM Vishwakarma Yojana Registration 2025: पीएम विश्वकर्मा योजना 15,000 रुपये के नए रजिस्ट्रेशन शुरू
सरकार ने कारीगरों और पारंपरिक हस्तशिल्प से जुड़े लोगों के लिए एक बार फिर PM Vishwakarma Yojana Registration 2025 की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यदि आप किसी भी कौशल आधारित काम जैसे बढ़ईगीरी, लोहार का काम, सिलाई, सुनार, नाई, बुनाई, टोकरी बनाना या किसी भी तरह की पुरानी कला से जुड़े हैं, तो यह योजना आपके लिए एक बड़ा अवसर है। इस योजना के तहत आपको ₹15,000 की Tool Kit Assistance, Free Skill Training, और कम ब्याज पर ऋण की सुविधा मिलेगी।
PM Vishwakarma Yojana 2025 योजना के मुख्य उद्देश्य
- पारंपरिक कारीगरों को Skill Training देना
- बेहतर उपकरण खरीदने में आर्थिक सहायता
- डिजिटल माध्यम से व्यवसाय बढ़ाना
- छोटे व्यवसायों को आगे बढ़ाने के लिए Loan Support
- ग्रामीण और शहरी कारीगरों के जीवन स्तर में सुधार
PM Vishwakarma Yojana 2025 के लाभ (Benefits)
1. ₹15,000 का Tool Kit Support
कारीगरों के काम में सुधार लाने के लिए सरकार उनकी टूलकिट खरीदने में मदद करती है। यह राशि सीधे बैंक खाते में मिलती है।
2. Free Skill Training + Daily Stipend
आपके कौशल को बेहतर बनाने के लिए सरकार ट्रेनिंग देती है, जिसमें ₹500 प्रतिदिन का Stipend भी शामिल है।
3. Loan सुविधा केवल 5% ब्याज पर
- पहला लोन: ₹1 लाख
- दूसरा लोन: ₹2 लाख
लोन प्रक्रिया बेहद आसान है और बैंक भी इसे प्राथमिकता से प्रोसेस करते हैं।
4. Digital Incentive
Digital Payment को बढ़ावा देने के लिए लेनदेन करने पर बोनस मिलता है।
PM Vishwakarma Yojana 2025 के लिए पात्रता
इस योजना में वही लोग आवेदन कर सकते हैं जो:
- 18 साल या इससे अधिक उम्र के हों
- पारंपरिक कला/कारीगरी से जुड़े हों
- सरकारी नौकरी में न हों
- परिवार का कोई अन्य सदस्य पहले से लाभ नहीं ले रहा हो
- आधार कार्ड मोबाइल से लिंक हो
नोट: यदि आपका पहले से e shram card registration हो चुका है या आपके पास e shram card है, तो आपकी पहचान और पेशे की पुष्टि जल्दी होती है।
PM Vishwakarma Yojana 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर (आधार लिंक होना चाहिए)
- राशन कार्ड
- बैंक पासबुक
- ईमेल आईडी
- कारीगरी का प्रमाण (जहां आवश्यक)
- e Shram Card (Optional, but helpful)
PM Vishwakarma Yojana 2025 के लिए Registration कैसे करें?
Step 1: आधिकारिक पोर्टल पर pmvishwakarma.gov.inपर जाए
Step 2: New Registration पर क्लिक करें और मोबाइल नंबर व OTP से लॉगिन करें।
Step 3: आधार e-KYC पूरा करें: यह चरण अनिवार्य है और ऑनलाइन ही पूरा होता है।
Step 4: अपनी जानकारी भरें
जैसे–
- नाम
- पता
- व्यवसाय (Trade Category)
- कौशल का स्तर
Step 5: बैंक जानकारी दर्ज करें: IFSC, खाता संख्या आदि सही भरें।
Step 6: सत्यापन के बाद Submit करें: फॉर्म सबमिट होते ही आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
यदि आप कारीगरी से जुड़े हैं, चाहे वह लकड़ी का काम हो, सिलाई हो, सुनार का काम हो या कोई अन्य पारंपरिक कला—
PM Vishwakarma Yojana Registration 2025 आपके लिए आर्थिक और कौशल विकास का सुनहरा अवसर है।